Laxmi Yojana, Ladli Laxmi Yojana, Lado Laxmi Yojana, Namo Laxmi Yojana, Delhi Laxmi Yojana
4 राज्य • 4 योजनाएं • एक जगह
देश की हर “लक्ष्मी योजना” की सही जानकारी, एक ही पेज पर
Ladli, Lado, Namo और Delhi Laxmi Yojana — नाम एक जैसा, पर हर योजना अलग है। पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया आसान हिंदी में जानें।
पिछले कुछ सालों में “लक्ष्मी” नाम से जुड़ी कई सरकारी योजनाएं अलग-अलग राज्यों में शुरू हुई हैं, और अक्सर लोगों को इसे समझने में परेशानी होती है। कोई पूछता है “Laxmi Yojana में कितने पैसे मिलते हैं?” तो कोई “मेरे राज्य में कौन सी Laxmi Yojana लागू है?” — जबकि असल में ये चार बिल्कुल अलग योजनाएं हैं, अलग-अलग राज्यों के लिए हैं।
देश की चार प्रमुख “Laxmi Yojana” — Ladli Laxmi Yojana (मध्य प्रदेश), Lado Laxmi Yojana (हरियाणा), Namo Laxmi Yojana (गुजरात) और Delhi Laxmi Yojana (दिल्ली) — की सही और अपडेटेड जानकारी एक साथ दी है, ताकि आपको हर योजना के लिए अलग-अलग वेबसाइट खंगालने की जरूरत न पड़े। नीचे दिए गए किसी भी बॉक्स पर क्लिक करके आप उस योजना का पूरा और विस्तृत जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। और योजना के Benefits, Eligibility & Critiera, Required Documents और Apply Process के बारें में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Ladli Laxmi Yojana
Lado Laxmi Yojana
Delhi Laxmi Yojana
Namo Laxmi Yojana
योजनाएं
अपने राज्य की योजना चुनें
हर कार्ड पर योजना की मूल जानकारी — नीचे दिए गए बटन से आगे बढ़ें।
Ladli Laxmi Yojana
जन्म पर पंजीकरण से लेकर पढ़ाई और 21 साल की उम्र तक किस्तों में आर्थिक सहायता।
Lado Laxmi Yojana
विवाहित और अविवाहित महिलाओं को हर महीने सीधे बैंक खाते में आर्थिक मदद।
Namo Laxmi Yojana
सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों को स्कूली शिक्षा के दौरान छात्रवृत्ति।
Delhi Laxmi Yojana
दिल्ली की महिलाओं को हर महीने सीधी नकद सहायता, आधार से जुड़े बैंक खाते में DBT द्वारा।
Ladli Laxmi Yojana – बेटी के जन्म से लेकर 21 साल तक साथ
मध्य प्रदेश सरकार की यह योजना देश की सबसे पुरानी और सबसे ज्यादा चर्चित बेटी-बचाओ योजनाओं में से एक है, जो 2007 से चल रही है। इसके तहत बेटी के जन्म के बाद उसके नाम पर सरकार द्वारा राशि जमा की जाती है, और फिर स्कूल की अलग-अलग कक्षाओं में दाखिले के समय किस्तों में पैसा दिया जाता है। आखिर में, 21 साल की उम्र पूरी होने पर एक बड़ी रकम एकमुश्त मिलती है, जिसका इस्तेमाल बेटी अपनी उच्च शिक्षा या शादी के लिए कर सकती है। योजना का मकसद सिर्फ पैसा देना नहीं, बल्कि समाज में बेटी के जन्म को लेकर सोच बदलना भी है।
कौन आवेदन कर सकता है: मध्य प्रदेश के मूल निवासी परिवार, जो आयकरदाता न हों और जिनकी बेटी की जन्म तिथि पात्रता की शर्तों में आती हो।
👉 पूरी जानकारी — पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया — के लिए Ladli Laxmi Yojana पेज पर जाएं।
Lado Laxmi Yojana – महिलाओं के खाते में हर महीने सीधी मदद
हरियाणा सरकार की “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना” सितंबर 2025 से लागू हुई है और इसका मकसद राज्य की महिलाओं को हर महीने सीधी आर्थिक मदद देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत पात्र महिला को हर महीने खाते में राशि DBT के जरिए भेजी जाती है — चाहे वह विवाहित हो या अविवाहित। शुरुआती चरण में उन परिवारों को प्राथमिकता दी गई है जिनकी सालाना आय एक तय सीमा से कम है, और आने वाले समय में इसका दायरा और बढ़ाया जाना है। एक ही परिवार की एक से ज्यादा पात्र महिलाएं भी इसका लाभ ले सकती हैं।
कौन आवेदन कर सकता है: हरियाणा की निवासी महिलाएं, तय उम्र सीमा और पारिवारिक आय शर्तों को पूरा करने वाली।
👉 राशि, पात्रता की पूरी शर्तें और जरूरी कागजातों की लिस्ट देखने के लिए Lado Laxmi Yojana पेज खोलें।
Delhi Laxmi Yojana – दिल्ली की महिलाओं के लिए 2026 की सबसे बड़ी योजना
दिल्ली सरकार की यह योजना 2026 की सबसे चर्चित महिला कल्याण योजनाओं में से एक है। पहले इसे “महिला समृद्धि योजना” के नाम से जाना जाता था, बाद में इसका नाम बदलकर “Delhi Laxmi Yojana” कर दिया गया। इसके तहत पात्र महिला को हर महीने तय राशि उसके आधार से जुड़े बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है। आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, और सरकार का दावा है कि इससे राजधानी की लाखों महिलाओं को फायदा मिलेगा। आवेदन से पहले उम्र, दिल्ली में निवास की अवधि और पारिवारिक आय जैसी शर्तों को ध्यान से समझना जरूरी है, ताकि आवेदन रिजेक्ट न हो।
कौन आवेदन कर सकता है: दिल्ली की महिलाएं, तय उम्र सीमा, न्यूनतम निवास अवधि और आय सीमा की शर्तों को पूरा करने वाली।
👉 पूरी पात्रता, दस्तावेज लिस्ट और ऑनलाइन आवेदन का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जानने के लिए Delhi Laxmi Yojana पेज पर जाएं।
Namo Laxmi Yojana – बेटियों की स्कूली पढ़ाई को बीच में छूटने से बचाना
गुजरात सरकार ने यह छात्रवृत्ति योजना खासतौर पर उन बेटियों के लिए शुरू की है जो कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई कर रही हैं। अक्सर देखा गया है कि आर्थिक तंगी की वजह से हाई स्कूल स्तर पर बेटियों की पढ़ाई छूट जाती है — इसी को रोकने के लिए सरकार हर साल तय राशि सीधे छात्रा के या उसके अभिभावक के खाते में भेजती है। खास बात यह है कि इसके लिए छात्रा को खुद आवेदन नहीं करना पड़ता; स्कूल प्रशासन ही पात्र छात्राओं की सूची तैयार कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करता है।
कौन आवेदन कर सकता है: गुजरात के सरकारी या सरकारी-सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाली छात्राएं।
👉 कक्षा के हिसाब से मिलने वाली राशि और स्कूल के जरिए आवेदन का तरीका जानने के लिए Namo Laxmi Yojana पेज पर जाएं।
4 Lakshmi Yojana में Basic Defference पर एक नजर
तुलना
एक नज़र में फर्क
| योजना | राज्य | किसके लिए | मदद का तरीका |
|---|---|---|---|
| Ladli Laxmi Yojana | मध्य प्रदेश | जन्म से 21 साल तक बेटियां | किस्तों में |
| Lado Laxmi Yojana | हरियाणा | पात्र महिलाएं | हर महीने DBT |
| Namo Laxmi Yojana | गुजरात | कक्षा 9–12 की छात्राएं | स्कॉलरशिप |
| Delhi Laxmi Yojana | दिल्ली | 21–60 वर्ष की महिलाएं | हर महीने DBT |
सवाल-जवाब
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या ये चारों योजनाएं एक ही सरकार की हैं?
नहीं। ये चार अलग-अलग राज्य सरकारों की योजनाएं हैं — मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली। नाम में “Laxmi” शब्द समान होने से लोग अक्सर इन्हें एक ही योजना समझ लेते हैं।
क्या मैं दूसरे राज्य में रहकर किसी और राज्य की योजना के लिए आवेदन कर सकता हूं?
आमतौर पर नहीं। हर योजना के लिए उस राज्य में तय अवधि तक निवास करना जरूरी शर्त होती है।
सही और ताज़ा जानकारी कहां मिलेगी?
हर योजना के आधिकारिक पोर्टल के अलावा, इसी वेबसाइट पर हर योजना का विस्तृत और अपडेटेड लेख उपलब्ध है।