Namo Laxmi Yojana

Namo Laxmi Yojana: इस योजना का लाभ गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSB) और CBSE से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को मिलेगा। नमो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य आर्थिक परेशानी के कारण लड़कियों की पढ़ाई बीच में छूटने से रोकना है। खास बात यह है कि अगर कोई छात्रा पहले से किसी दूसरी सरकारी स्कॉलरशिप का लाभ ले रही है, तब भी वह नमो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कर सकती है। इस योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को चार साल में कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस योजना से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Namo Laxmi Yojana: Overview

Name Of The SchemeNamo Laxmi Yojana
StateGujrat
DepartmentEducation Department, Government of Gujarat
BeneficiaryGirls Student
Class9th to 12th
Scholarship Amount₹50,000
BenefitsFinancial assistance to continue education
Mode Of ApplicationThrough School
Official Websitenamopayments.gujaratvsk.org

Namo Laxmi Yojana: Objectives

Namo Laxmi Yojana  के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पात्र छात्राओं को कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई जारी रखने के लिए कुल ₹50,000 की scholarship दी जाएगी। योजना का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा पूरी करने के लिए आर्थिक सहायता देना और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है।

  • कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाली पात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा।
  • चार वर्षों में कुल ₹50,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • योजना का लाभ मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को मिलेगा।
  • छात्रवृत्ति की राशि लाभार्थी छात्राओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई बीच में रुकने से रोकना है।
  • छात्राओं को शिक्षा पूरी करने और आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Namo Laxmi Yojana: Scholarship Amount

ClassScholarship Amount
9th10,000/- रूपये।
10th10,000/- रूपये।
11th15,000/- रूपये।
12th15,000/- रूपये।

Namo Laxmi Yojana: Eligibility

Namo Laxmi Yojana  का लाभ केवल उन्हीं छात्राओं को दिया जाएगा, जो गुजरात सरकार द्वारा तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं। जिसकी जानकारी निम्नलिखित दी गई है।

  • केवल छात्राएं ही पात्र होंगी।
  • छात्रा के परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • छात्रा कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ रही हो।
  • छात्रा इनमें से किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ती हो: (गुजरात सरकार का स्कूल, निजी स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल)

पात्रता पूरी करने वाली छात्राओं को योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।

Namo Laxmi Yojana: Required Documents

Namo Laxmi Yojana  का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय छात्रा को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इनके जरिए छात्रा की पहचान, निवास, आय और शिक्षा से जुड़ी जानकारी की पुष्टि की जाएगी।

  • गुजरात का निवास प्रमाण या निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते का विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • अभिभावक का आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • शिक्षा से संबंधित दस्तावेज

Namo Laxmi Yojana: How To Apply

Namo Laxmi Yojana की खास बात यह है कि छात्राओं को इस योजना के लिए खुद अलग से ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है। पात्र छात्राओं का पंजीकरण उनके स्कूल के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन और सत्यापन की पूरी प्रक्रिया स्कूल के नोडल अधिकारी द्वारा पूरी की जाएगी।

  • छात्रा जिस स्कूल में पढ़ रही है, उसी स्कूल के माध्यम से उसका पंजीकरण किया जाएगा।
  • स्कूल के नोडल अधिकारी के पास आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • नोडल अधिकारी सभी पात्र छात्राओं की सूची तैयार करेंगे।
  • इसके बाद नोडल अधिकारी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करके छात्राओं का पंजीकरण करेंगे।
  • पंजीकृत छात्राओं की सूची को गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग के पास verification के लिए भेजा जाएगा।
  • छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्राओं को SMS या ईमेल के जरिए सूचना दी जाएगी।
  • चयनित छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • योजना का आवेदन फॉर्म संबंधित स्कूल से भी प्राप्त किया जा सकता है।

Important Link

Official WebsiteClick Here
Official Notification (Gujrati)Click Here

Conclusion

नमो लक्ष्मी योजना गुजरात सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता देना है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक पात्र छात्राओं को कुल ₹50,000 की छात्रवृत्ति मिलने से उनकी शिक्षा का खर्च उठाने में परिवार को मदद मिलेगी। इस योजना से बेटियों को अपनी पढ़ाई पूरी करने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Namo Laxmi Yojana: FAQ’s

नमो लक्ष्मी योजना क्या है?

नमो लक्ष्मी योजना गुजरात सरकार की Scholarship योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता देना है।

नमो लक्ष्मी योजना के तहत कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी?

पात्र छात्राओं को कक्षा 9वीं से 12वीं तक चार वर्षों में कुल ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

क्या नमो लक्ष्मी योजना के लिए केवल लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं?

हां, यह योजना केवल पात्र कन्या छात्राओं के लिए है।

क्या निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं भी योजना का लाभ ले सकती हैं?

हां, निर्धारित पात्रता पूरी करने वाली छात्राएं सरकारी, निजी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के माध्यम से योजना का लाभ ले सकती हैं।