Delhi Lakshmi Yojana: Check Full Details Eligibility, Age Limit, Documents, Benefits, Apply

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ शुरू करने जा रही है। यह योजना पहले महिला समृद्धि योजना के नाम से जानी जाती थी। योजना को 26 August 2026 से दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद 1 September 2026 से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,500 रुपये की राशि Transfer  बात कही गई है। योजना के लिए पोर्टल 1 August से शुरू हो चुका है और आवेदन भी लिए जा रहे हैं। दरअसल, 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने वादा किया था कि सरकार बनने पर जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसी वादे को पूरा करते हुए दिल्ली में यह योजना शुरू की जा रही है।

आज के इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। यह योजना मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना, महाराष्ट्र की लाडकी बहिण योजना, पंजाब की मांवा धियां योजना और हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना की तर्ज पर बताई जा रही है।

Delhi Lakshmi Yojana: Overview

योजना का नामदिल्ली लक्ष्मी योजना
पुराना नाममहिला समृद्धि योजना  
राज्यदिल्ली
लॉन्च की तारीख26 अगस्त 2026
आवेदन शुरू1 अगस्त 2026
मासिक सहायता राशि₹2,500
लाभार्थीदिल्ली की महिलाएं
योजना का उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता और आत्मनिर्भरता में मदद
आवश्यक दस्तावेजनिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी
How TO ApplyOnline
Official Websitedelhi.gov.in

Delhi Lakshmi Yojana: Objective

Delhi Lakshmi Yojana के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, इस योजना में मिलने वाली राशि का एक हिस्सा सीधे खर्च के लिए उपलब्ध होगा, जबकि एक हिस्सा महिलाओं के भविष्य के लिए बचत के तौर पर जमा किया जाएगा। योजना से जुड़ी प्रमुख बातें इस प्रकार हैं:

  • पात्र महिलाओं को हर महीने कुल 2,500 रुपये दिए जाएंगे।
  • इस राशि में से 1,500 रुपये हर महीने FD/RD खाते में जमा किए जाएंगे।
  • FD/RD की अवधि 3 साल यानी 36 महीने होगी।
  • 36 महीनों में 1,500 रुपये प्रति माह के हिसाब से करीब 54,000 रुपये जमा होंगे।
  • जमा राशि पर बैंक की लागू ब्याज दर के अनुसार ब्याज भी मिलेगा।
  • लॉक-इन अवधि पूरी होने के बाद मूलधन और ब्याज समेत पूरी राशि मिलने का प्रावधान बताया गया है।
  • दिल्ली सरकार के अनुसार, शुरुआत में करीब 17 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिलने की बात कही गई है।
  • इस योजना को पहले महिला समृद्धि योजना के नाम से रखा गया था।

Delhi Lakshmi Yojana: Benefits

  • हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को अपने रोजमर्रा के खर्चों में मदद मिलेगी।
  • ₹1,500 हर महीने FD/RD में जमा होने से नियमित बचत की आदत बनेगी।
  • 3 साल में करीब ₹54,000 की बचत तैयार हो सकती है।
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
  • बचत की रकम भविष्य में जरूरी खर्चों और पारिवारिक जरूरतों के काम आ सकती है।

Delhi Lakshmi Yojana: Eligibility

Delhi Lakshmi Yojana  के तहत लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो तय उम्र, आय और दिल्ली में निवास से जुड़ी शर्तों को पूरा करती हैं। पात्रता की प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं:

  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की कुल सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • एक परिवार से सिर्फ एक महिला ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकेगी।
  • आवेदन करने वाली महिला कम से कम 10 साल से दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

Delhi Lakshmi Yojana: who can not Apply?

Delhi Lakshmi Yojana के तहत कुछ परिस्थितियों में महिला इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाएगी। प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं:

  • जिन महिलाओं के खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज है, वे योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
  • जिन महिलाओं के 3 से ज्यादा बच्चे हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिन परिवारों की सालाना बिजली खपत 2,400 यूनिट से ज्यादा है, वे योजना के दायरे में नहीं आएंगे।
  • अगर महिला या उसके परिवार का सदस्य GST या इनकम टैक्स भरता है, तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिस परिवार के पास कार है, वह भी योजना के लिए अपात्र होगा।
  • जो महिलाएं सरकारी नौकरी में हैं या सरकारी नौकरी से रिटायर हो चुकी हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Delhi Lakshmi Yojana: Required Documents

Delhi Lakshmi Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इन दस्तावेजों के जरिए आवेदक की पहचान, दिल्ली में निवास और परिवार की आय जैसी जानकारी की पुष्टि की जाएगी। जरूरी दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है:

  • आधार कार्ड (दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाते की जानकारी
  • MP/MLA के समर्थन वाला पत्र

Delhi Lakshmi Yojana: How To Apply Online

  • Delhi Lakshmi Yojana के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया आसान स्टेप्स में इस तरह समझें:
  • सबसे पहले दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल delhi.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर Apply/आवेदन करें वाले टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Registration Now पर क्लिक करें। इससे रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आधार कार्ड में दर्ज नाम और आधार नंबर भरें।
  • अपना जेंडर और जन्मतिथि दर्ज करें और Continue पर क्लिक करें।
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको Registration ID और Password मिलेगा।
  • इन दोनों की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अब योजना की पात्रता से जुड़े सवालों के जवाब दें और जरूरी शर्तों का वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • इसके बाद अपनी व्यक्तिगत, आधार और अन्य मूलभूत जानकारी भरें। परिवार के सभी सदस्यों से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  • अब अपने आधार से जुड़े बैंक खाते की जानकारी भरें, क्योंकि योजना की राशि इसी खाते में भेजी जाएगी।
  • बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और खाताधारक का नाम ध्यान से भरें और दोबारा जांच लें।
  • MP/MLA के समर्थन और हस्ताक्षर वाला पत्र पोर्टल पर अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को अंतिम बार अच्छी तरह चेक करके Submit कर दें।
  • आवेदन जमा होने के बाद मिलने वाली Acknowledgment Receipt डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion

दिल्ली लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ नियमित बचत को बढ़ावा देने वाली योजना है। पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की सहायता और इसमें से ₹1,500 की बचत का लाभ मिलेगा। हालांकि, आवेदन करने से पहले पात्रता, अपात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है। सही जानकारी और दस्तावेजों के साथ आवेदन करने पर योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया आसान हो सकती है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Delhi Lakshmi Yojana: FAQ’s

दिल्ली लक्ष्मी योजना क्या है?

दिल्ली लक्ष्मी योजना जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की जा रही योजना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 देने का प्रावधान बताया गया है।

इस योजना के तहत तीन साल में कितनी राशि जमा होगी?

₹1,500 प्रति माह के हिसाब से 36 महीनों में करीब ₹54,000 जमा होंगे। इस पर लागू बैंक ब्याज भी मिलेगा।

क्या एक परिवार की एक से ज्यादा महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?

नहीं, एक परिवार से केवल एक महिला आवेदन कर सकती है।

क्या सरकारी नौकरी करने वाली महिला को योजना का लाभ मिलेगा?

नहीं, बताई गई शर्तों के अनुसार सरकारी नौकरी में कार्यरत या सरकारी नौकरी से रिटायर महिलाएं पात्र नहीं होंगी।