Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: बेटियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लाडो लक्ष्मी योजना एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं और बेटियों को आर्थिक सहायता के रूप में ₹2,100 प्रति माह दिए जाते हैं, जिसके माध्यम से सरकार महिलाओं को वित्तीय मजबूती देकर परिवार और समाज में उनकी भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।
आज के इस आर्टिकल में Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: Overview
| Name Of The Scheme | Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana |
| State | Haryana |
| Department | Directorate of Social Justice & Empowerment |
| Launching Date | 25 September 2025 |
| Amount | ₹2100/- per month |
| Eligibility | आवेदक लड़की या महिला हरियाणा की निवासी होनी चाहिए |
| Benefits | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना |
| Age Limit | 23 years or above |
| How To Apply | Online |
| Required Documents | आधार कार्ड, PPP ID (परिवार पहचान पत्र), Address Proof, Bank Account (आधार से लिंक) |
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: Objective
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाएगी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
योजना की प्रमुख बातें:
- 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर योजना की शुरुआत की गई।
- योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है।
- वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹5,000 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।
- योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
- योजना के लिए आवेदन दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: Benefits
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana के तहत कम आय वाले और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों की महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैंः
- ₹2,100 की मासिक आर्थिक सहायता पात्र महिला को दी जाती है।
- सहायता राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
- एक परिवार की एक से अधिक महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
- यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।
- हरियाणा में महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण कदम है।
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: Required Documents
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana के लिए आवेदन महिला करते समय पात्र महिला के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है:
- आवेदक का आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र (PPP ID)
- हरियाणा निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बिजली कनेक्शन/मीटर नंबर
- अविवाहित महिलाओं के लिए परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी
- विवाहित महिलाओं के लिए ससुराल पक्ष के सदस्यों की जानकारी
- हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) रजिस्ट्रेशन नंबर (यदि उपलब्ध हो)
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: Eligibility
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सरकार द्वारा निर्धारित कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
- आवेदक महिला हरियाणा की निवासी (Domicile) होनी चाहिए।
- महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- योजना के लिए विवाहित और अविवाहित, दोनों महिलाएं पात्र हैं।
- परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अन्य राज्य की ऐसी महिलाएं, जिनकी शादी हरियाणा के निवासी व्यक्ति से हुई है और जो हरियाणा में कम से कम 15 वर्षों से रह रहे हैं, वे भी निर्धारित शर्तों के अनुसार पात्र हैं।
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: How To Apply
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया है। पात्र महिलाएं लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकती हैं। आवेदन से लेकर सत्यापन और आर्थिक सहायता प्राप्त करने तक की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाती है।
- सबसे पहले Google Play Store से Lado Lakshmi App डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर “Apply for Scheme” विकल्प चुनें।
- वैवाहिक स्थिति के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आधार विवरण, PPP ID, आय की जानकारी, बिजली कनेक्शन, वाहन की जानकारी (यदि लागू हो) और बैंक विवरण भरें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद Registration ID जनरेट होगी।
- आपकी जानकारी PPP डेटाबेस के जरिए CRID द्वारा Verification के लिए भेजी जाएगी।
- Verification पूरा होने के बाद पात्र आवेदक को 15 दिनों के भीतर SMS के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
- Verification सूची SEWA विभाग को भेजी जाएगी, जिसके बाद स्वीकृत आवेदक को DDLLY ID जारी की जाएगी।
- योजना के तहत स्वीकृति मिलने के बाद ₹2,100 की मासिक सहायता सीधे बैंक खाते में जमा की जाएगी।
- ऐप में शिकायत निवारण (Grievance Redressal) की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके जरिए लाभार्थी सीधे जिला समाज कल्याण अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Official Website | Click Here |
Conclusion
यह योजना न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक होगी, बल्कि परिवार और समाज में उनकी भागीदारी को भी बढ़ावा देगी। डिजिटल आवेदन प्रक्रिया से योजना का लाभ लेना भी आसान और पारदर्शी बनाया गया है। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।
FAQ’s
Q1). दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?
Ans: यह हरियाणा सरकार की योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ₹2,100 की मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
Q2). क्या विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?
Ans: हां, निर्धारित पात्रता पूरी करने वाली विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
Q3). आवेदन में समस्या होने पर शिकायत कैसे करें?
Ans: लाडो लक्ष्मी ऐप में Grievance Redressal की सुविधा उपलब्ध है। इसके जरिए लाभार्थी अपनी शिकायत संबंधित जिला समाज कल्याण अधिकारी के समक्ष दर्ज करा सकते हैं।
Q4). आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
Ans: आधार कार्ड, PPP ID, हरियाणा निवास प्रमाण, बैंक खाते की जानकारी, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।